Home

Login

Web-Mail

Contact Us

Chief Municipal Officer 
 
 
सम्मानीय नगरवासियों,
                                मुख्य नगर पालिका अधिकारी का दायित्त्व होता है परिषद एवं शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन करना। मेरे सामने लक्ष्य था शासन एवं परिषद की योजनाओं को मूर्तरूप देने का। परिषद के माध्यम से स्वीकृत विकास कार्यों के साथ-साथ स्टेडियम में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, धर्मशाला निर्माण जैसे कार्य पूर्ण हुये है, जिनसे नगर पालिका के आय के साधन बढ़े है। शवदाह गृह का आरंभ हुआ है, वहीं हॉकर्स जोन निर्माण कार्य आरंभ हो चुका है। पेयजल योजना का कार्य पूर्ण होने को है एवं शीघ्र जल की सप्लाई आरंभ होगी। नगर को बेतरतीब बना रहे अतिक्रमणों को हटाने का कार्य जारी है। जिला प्रशासन के सहयोग से नगर को व्यवस्थित एवं अतिक्रमण विहीन बनाने की मुहिम जारी है।  वहीं प्रमुख सड़कों एवं बाजार से अतिक्रमण हटाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा। हाथ ठेला व्यवसायियों को उचित बैठक व्यवस्था देकर व्यवस्थित किया जा रहा है। वर्षाकाल में बाढ़ की स्थिति न बने इसलिये नालों पर से अतिक्रमण हटाये जा रहे है।

नगर सौन्दर्यीकरण का कार्य भी जारी है। पार्कों का सौन्दर्यीकरण किया जा रहा है। जिला प्रशासन, समस्त प्रशासनिक अधिकारियों एवं समस्त जनप्रतिनिधियों के सहयोग से यह कार्य संभव हुये है। विकास कार्य तथा नगर को व्यवस्थित एवं सुन्दर बनाने का कार्य निरंतर जारी रहेगा। नगर पालिका कर्मचारियों की अथक मेहनत इन सभी कार्यों के पीछे दिखती है।

भविष्य में भी मुझे जनभावनाओं के अनुरूप परिषद की योजनाओं का क्रियान्वयन करना है। नगर के सुन्दर, स्वच्छ, अतिक्रमण विहीन बनाना एवं नागरिकों की मूलभूत सेवाओं की पूर्ति करना ही मेरा उद्देश्य है।

                                                                                                                                                                                                भूपेंद्र कुमार दीक्षित 
मुख्य नगर पालिका अधिकारी
नगर पालिका परिषद सीहोर 
About Us Services Departments Public Grievance Cell Citizen Charter Services to Public Achievements List of Municipal Markets Solid Waste Management E-Governance Activities Tax Structure
 

Online Booking

Tanker Booking Community Hall Booking Hall Availability Complaint Registration
 

Other Information

History Tourism Art & Culture Festivals Agriculture Institutions Trade & Commerce Transport Former President & CMO Suggestion